GDS 7th Merit List 2025: भारतीय डाक विभाग ने हाल ही में GDS 6th Merit List 2025 जारी की थी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन पूरा कर लिया गया है अब सभी की नजरें GDS 7th Merit List 2025 पर टिकी हैं।
हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि यह सूची फरवरी के मध्य तक जारी की जा सकती है।
कब जारी होगी 7वीं मेरिट लिस्ट?
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत कुल 44,288 पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है अब तक छह मेरिट सूची जारी हो चुकी हैं, और अब सातवीं सूची भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
जो उम्मीदवार अभी तक किसी भी सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका साबित हो सकता है इसलिए, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
मेरिट लिस्ट में क्या जानकारी होगी?
जब अभ्यर्थी GDS 7th Merit List 2025 चेक करेंगे, तो उन्हें निम्नलिखित विवरणों को देखना होगा:
- उम्मीदवार का नाम
- संबंधित मंडल
- पद का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पोस्ट ऑफिस का नाम
- कुल प्राप्त अंक
- दस्तावेज़ सत्यापन की स्थिति
- चयन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारियाँ
आवश्यक दस्तावेज़ सत्यापन
जिन अभ्यर्थियों का नाम 7वीं मेरिट सूची में आएगा, उन्हें निम्नलिखित दस्तावेज़ सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण पत्र
GDS 7th Merit List 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “GDS Merit List 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना राज्य और सर्कल चुनना होगा।
- इसके बाद मेरिट सूची PDF फाइल में खुलेगी।
- उम्मीदवार अपना नाम और अन्य विवरण खोज सकते हैं तथा सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट
भारतीय डाक विभाग की 7वीं मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है यह उन अभ्यर्थियों के लिए खास मौका हो सकता है, जिनका नाम अभी तक किसी भी सूची में शामिल नहीं हुआ है।
इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।