PM Kisan Yojana 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग योजना है।
इसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे उन्हें खेती और अन्य जरूरतों के लिए वित्तीय मदद मिलती है।
24 फरवरी 2025 को जारी होगी 19वीं किस्त
सरकार ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की जाएगी इस बार करीब 9.58 करोड़ किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपनी खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
PM Kisan Yojana 2025 की मुख्य जानकारी
योजना का नाम: पीएम किसान सम्मान निधि
शुरुआत की तारीख: 24 फरवरी 2019
कुल वार्षिक सहायता राशि: ₹6,000
प्रत्येक किस्त की राशि: ₹2,000
अब तक जारी कुल किस्तें: 19
लाभार्थी किसान: 9.58 करोड़
19वीं किस्त की तिथि: 24 फरवरी 2025
अपनी 19वीं किस्त की स्थिति कैसे जांचें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- ‘किसान कॉर्नर’ सेक्शन में जाएं।
- ‘लाभार्थी स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
- अपनी भुगतान स्थिति देखें।
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?
- केवल भारतीय नागरिक किसान ही इस योजना के पात्र हैं।
- किसानों के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि होनी चाहिए।
- वे आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
- सरकारी पेंशन पाने वाले किसान योजना के तहत पात्र नहीं होंगे।
- आधार और बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य है।
जरूरी दिशा-निर्देश
- e-KYC करवाना अनिवार्य है।
- सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें।
- बैंक खाता विवरण जांच कर सही करें।
- समय से पहले योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं।
सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जल्द ही अपनी पात्रता की जांच करें और सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।